फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना हेड से धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ धरने पर बैठे किसान

Tue, 13 Aug 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंदाना हैड से धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी में सोमवार को किसानों ने पानी छोड़ दिया और धरना देकर पहरे पर बैठ गए। धरने पर उझाना, ढुंडवा, कुराड़, कौलेखां, लाम्बा खेड़ी, गुरुसर आदि दर्जनों गांवों के किसान बैठे है, ताकि नहरी विभाग फिर ने धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बंद न कर दे।
विज्ञापन

भाकियू महासचिव जिया लाल ने बताया कि चंदाना हेड से धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी का हफ्ता चलता था, लेकिन उसे बंद करके नहरी विभाग द्वारा सिरसा ब्रांच में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे फसल को पानी नही मिल रहा था आरोप लगाया कि सरकार और नहरी प्रशासन की मिलीभगत से कलायत व नरवाना हलके के दर्जनों गांव को महीनों से पानी नही मिल रहा था। उन्होंने बताया कि सरकार को फर्ज है कि किसानों को पानी दे। यदि किसानों पर दबाव बनाया तो भाकियू कोई सख्त कदम उठा सकता है। जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष चौधरी जोगिंद्र घासीराम नैन ने धरने का समर्थन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें