फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए ः डीसी

Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने सोमवार को नई अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा करके खरीद प्रक्रिया संबंधित कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि समूचे सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

डीसी ने कहा कि जैसे-जैसे खरीद का कार्य होता है तो उठान का कार्य भी निरंतर होता रहे, ताकि मंडियों में आवागमन प्रभावित नहीं हो। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं निरंतर ठीक प्रकार से होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित एजेंसियों और ट्रांसपोर्टर उठान का कार्य तेजी से करें, ताकि मंडी में अपनी फसल को लेकर आने वाले दूसरे किसानों को जगह और जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

डीसी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी निरंतर अपनी-अपनी मंडियों में दौरा करते हुए खरीद प्रक्रिया को समूचित चलाएं। अगर किसी भी प्रकार की परेशानी है तो तुरंत उसका निपटान किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए की वह गेहूं के आवक व उठान से संबंधित रिपोर्ट रोजाना सुबह उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।इस मौके पर उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की परेशानी है तो तुरंत मार्किट कमेटी के कार्यालय में सूचना दें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकताओं के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान भी किया कि तय मापदंड अनुसार तथा दिए गए शेडयूल के अनुसार लेकर आएं, ताकि कोई भी परेशानी नहीं हो।

इस मौके पर डीएफएससी निशांत राठी, डीएमईओ अभिनव वालिया, बसाउ राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें