फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब्जियों की खेती अपनाकर आमदनी बढ़ाएं किसान

Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे पांच दिवसीय संरक्षित खेती व्यावसायिक प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि सब्जियों की संरक्षित खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। सब्जियों की संरक्षित खेती समय की मांग है।
व्यावसायिक प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की ओर से ‘सब्जियों की संरक्षित खेती’ विषय पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण 10 से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में परीक्षा परीक्षार्थियों को सब्जियों की संरक्षित खेती संबंधित हर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को कुशल बनाना व विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ दीपक कुमार ने बताया कि संरक्षित खेती अपनाने से पहले किसान अपने खेत का मिट्टी पानी आवश्यक रूप से जांच करवाएं । वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने किसानों को संरक्षित खेती में खरपतवार पर नियंत्रण के उपाय बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें