फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बिजाई 31 तक पूरी करें किसान : कृष्ण

Mon, 27 Oct 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने गांव दयौरा में आयोजित बैठक में किसानों से आह्वान किया कि क्षेत्र के सभी गन्ना उत्पादक किसान शरद कालीन गन्ना बीजाई का कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा कर लें ताकि वे अधिक उत्पादन प्राप्त करके अधिक मुनाफा कमा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंगल बड विधि, 4 फीट लाइन से लाइन की दूरी व अंतर्वर्ती फसलें जैसे सरसों तोरिया मेथी, मटर, चना, मसरी, लहसुन व गेहुं उगाकर किसान ना केवल गन्ने की पैदावार बढ़ा सकते हैं, बल्कि शरद कालीन गन्ना बिजाई के साथ अन्तवर्ती फसलें उगाकर अपनी आय को डेढ़ से दोगुना बढ़ा सकते हैं। सिंगल बड विधि अपनाकर फफूंदनाशी से गन्ना बीज का उपचार बिल्कुल आसानी से कर सकते हैं। सभी किसानों को गन्ने की पछेती बिजाई छोड़कर शरद कालीन गन्ना बीजाई अपनाना कहीं ज्यादा फायदेमंद है। आज का युग खेती में नई तकनीक को अपना आगे बढ़ने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें