फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर धरना चौथे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका में कैथल रोड़ पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर किसानों का धरना चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन व अन्य संगठनों के सांझे धरने को लेकर किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दूरभाष पर ब्यान जारी करए कहा कि किसान किसी भी व्यक्ति को रिलायंस के पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल डलवाने से जबरदस्ती न रोके। चढूनी ने कहा कि उनकी किसानों से भी यही अपील है कि वह सभी से किसान आंदोलन का सहयोग करते हुए रिलायंस के उत्पाद न खरीदने के लिए कहे।। उन्होंने कहा कि किसान किसी के साथ भी जोर जबरदस्ती न करें। भारतीय किसान यूनियन के हलका गुहला युवा प्रधान हरदीप बदसूई ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का यह आदेश था कि केवल लोगों से अपील ही करनी है, जिसके चलते केवल रिलायंस के प्रोडक्ट न खरीदें व रिलायंस पेट्रोल पंप से पेट्रोल आदि न डलवाएं ताकि संघर्षरत किसानों के आंदोलन को बल मिल सके। लेकिन कुछ संगठनों द्वारा इस पेट्रोल पंप को बिल्कुल बंद करने का 2 दिन तक प्रयास किया गया जोकि गलत है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन शक्ति मंच के सदस्यों ने दिया समर्थन - रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर धरने पर बैठे किसानों को राष्ट्रीय जन शक्ति मंच के संस्थापक डाक्टर सुरेंद्र बंसल, प्रदेशाध्यक्ष सुखचैन सिंह थिंद व सदस्य चंद्र चौहान ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया ओर आश्वस्त किया कि मंच द्वारा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें