फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 27 क्विंटल प्रति एकड़ खरीद लिमिट से किसानों का धान मंडियों में अटका, पैदावार 30 से 36 क्विंटल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। धान की सरकारी खरीद के लिए पोर्टल पर निर्धारित लिमिट किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी बन गई है। सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 27 क्विंटल प्रति एकड़ खरीद की सीमा तय की गई है जबकि किसानों का दावा है कि इस बार औसतन 30 से 36 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान की पैदावार हो रही है। ऐसे में निर्धारित सीमा से अधिक पैदा हुए धान को बेचने के लिए किसान मंडियों में भटकने के लिए मजबूर हैं। पोर्टल पर निर्धारित खरीद लिमिट पूरी होते ही किसानों के बचे हुए धान की खरीद रुक गई है। ऑनलाइन गेट पास जारी नहीं होने के कारण सरकारी खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। किसानों का कहना है कि उन्होंने फसल तैयार करने में पूरी मेहनत की है लेकिन अब अतिरिक्त पैदावार को एमएसपी पर बेचने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


आवेदन लेने के बाद भी नहीं बढ़ी लिमिट
पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारण, रमेश पबनावा, मास्टर ईश्वर शर्मा, राजकुमार, डॉ. रोशन, किसान मेवाराम, रवि शर्मा, कर्मबीर, खजान सिंह और बलबीर ने बताया कि पोर्टल की लिमिट बढ़वाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से काफी दिन पहले किसानों से आवेदन लिए गए थे। किसानों को उम्मीद थी कि जल्द ही खरीद सीमा बढ़ा दी जाएगी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

किसानों और आढ़तियों ने मांगा समाधान
किसानों और आढ़तियों का कहना है कि लिमिट के कारण मंडियों में खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि वास्तविक पैदावार के अनुसार प्रति एकड़ खरीद सीमा बढ़ाई जाए, ताकि किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर बिक सके।
विज्ञापन


ढांड मार्केट कमेटी के सचिव लव गुप्ता ने बताया कि डीसी की ओर से राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पोर्टल पर धान की खरीद लिमिट बढ़ाने की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें