फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड-पूंडरी के किसानों के साथ हो रहा भेदभाव ः गुलतान

Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री गुलतान सिंह नैन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ढांड और पूंडरी की मंडियों में बारदाना न मिलने के कारण किसान अपनी फसल अदानी में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसकी जिम्मेदार ढांड और पूंडरी मंडियों की आढ़ती एसोसिएशन हैं।
विज्ञापन

नैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार ने मंडियों में बारदाना भेजने के आदेश जारी कर दिए थे परंतु एसोसिएशन के कुछ लोगों ने बीच में ही गलत मानसिकता का परिचय दे दिया और किसानों के मंडियों में फसल डालने के सपने अधूरे रह गए। सरकार आढ़तियों को आढ़त भी दे देगी, लेकिन जो किसान अदानी में गेहूं डालने के लिए पांच से छह हजार तक का किराया देता है इसका जिम्मेवार कौन होगा?

उन्होंने कहा कि किसान और मंडी का सदियों से अच्छा संबंध रहा है लेकिन वर्तमान समय में कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मधुर संबंध में एक खाई खोदने का काम कर रहे हैं। इसलिए मंडी एसोसिएशन के इस अशोभनीय कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए आगामी धान के सीजन में भी किसान पूंडरी और ढांड मंडी में अपनी फसल नहीं डालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय किसान संघ हरियाणा व सरकार से मंडियों में बारदाना भिजवाने को कहा ताकि किसानों को कोई समस्या न हो। इस मौके पर रणदीप आर्य, श्रीराम मोहना, पालाराम क्योड़क व जगदीश खुराना सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें