फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में किसानों को भारी नुकसान, सब्जी की फसलें तबाह

Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। जिले में वीरवार देर रात को आई तेज़ बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसमें खरबूजा, टिंडा, गिया, तोरी, टमाटर और अन्य बेल वाली सब्जी की फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं।

किसान नवदीप सिंह, राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सरदाना, अंतरजीत और कुलदीप सिंह सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि बरसात सामान्य होती तो ठीक था लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने फसलों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। खरबूजे की बेलें जिनमें फूल आने शुरू हुए थे ओलावृष्टि के कारण टूट गई हैं और शुरुआती फल भी खराब हो गए हैं। सब्जियों की बेलें भी ओलों की चोट सहन नहीं कर सकीं और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गईं। टमाटर की फसल पर भी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि अगर आगामी दिनों में और बारिश होती है तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता है। क्षेत्रीय कृषि विभाग से प्रभावित किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें