राजौंद। नगर में वीरवार को देर रात हुई बारिश से अनाज मंडी में पड़े गेहूं के हजारों कट्टे भीग गए। उठान की धीमी गति के कारण सबसे ज्यादा बारिश से नुकसान हुआ है। नुकसान देखकर किसानों के चेहरे मुरझा गए।
मंडी एसोसिएशन राजौंद के प्रधान महीपाल राणा व भीम सिंह ने बताया कि अगर उठान सही होता तो इतना नुकसान न होता। उन्होंने कहा कि उठान काफी धीमा होने के कारण राजौंद के नए सेंटरों पर भी गेहूं के हजारों कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े है। ऐसे में उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है।
मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूं के काफी बैग शेड के नीचे थे लेकिन जहां गेहूं सेंटरों पर खुले व कच्चे में पड़ी है वहां से मजदूरों की ओर से गेहूं के चट्टे लगवाए जा रहे है ताकि गेहूं में होने वाले नुकसान से बचा जा सके। संवाद