फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने बनाया हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते किसान नेता। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करवाने की मांग के लिए चल रहे आंदोलन को मजबूती देने के लिए प्रदेश के किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। सोमवार देर रात तक नीम साहब गुरुद्वारा में चली संयुक्त बैठक में किसान संगठनों ने हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा का गठन किया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश की सभी शुगर मिलों पर धरने जारी रहेंगे और आंदोलन के सभी कार्यक्रमों में किसान संगठन सामूहिक रूप से भाग लेंगे। इसके साथ ही 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को मिलकर चलाने का निर्णय लिया गया।
सभी संगठनों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करवाने की मांग के लिए चल रहे संघर्ष में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। शुगर मिलों को बंद रखने के आंदोलन में भी सभी संगठन अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कैथल शुगर मिल पर भी एक दिसंबर से धरना शुरू किया जाएगा और जहां-जहां पेराई सत्र शुरू हो चुका है, वहां पहले से धरने चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कर्म सिंह मथाना, राकेश कुमार बैंस, रामपाल चहल, संजू गुढ़ियाना, अनीता सुधकैन, जोगेंद्र नैन, रतनमान, मास्टर बलबीर, गंगा सिंह नैन, फूल कुमार नैन और श्याम सिंह मान सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें