राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सुधार उत्सव-2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उत्सव के उद्देश्य, महत्व और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक सुरेश कुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक व विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक जगमाल सिंह उपस्थित रहे।