फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों के चेहरे खिले, 1509 धान का भाव तेज

Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की आवक हो रही है। अब सोमवार को 1509 किस्म के धान के दाम में तेजी आई है।

यह पहले 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। इस इसका दाम अब 2850 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, पीआर धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक रहा है।

2320 रुपये प्रति क्विंटल तक सरकारी दाम किसानों को पीआर धान के मिल रहे हैं। धान के भाव मिलने पर किसानों के चेहरे पर रौनक है। किसानों ने बताया कि दो से तीन दिन पहले 1509 के दाम कम थे, लेकिन अब दाम बढ़ने से काफी फायदा हो रहा है। किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


शुरूआत में तो अच्छे भाव थे, लेकिन अब भाव कम हो रहे हैं। नई अनाज मंडी के प्रधान रामकुमार, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि अनाज मंडी में अब धान डालने के लिए जगह बन गई है। ट्रैक्टर-ट्राली अब मंडियों में आ रहे हैं। किसान व आढ़तियों से अपील की जा रही है कि धान सड़क पर न डाले। इससे रास्ता बाधित होता है।
विज्ञापन


रास्ता बंद होने के कारण जाम लगता है। जिससे उठान में काफी दिक्कत आती है। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने बताया कि रविवार को धान की आवक और सरकारी खरीद बंद करने से धान की उठान प्रकिया संभव हो पाई है। सोमवार को काफी हद तक जाम से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें