फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरम मोड़ पर जाम लगाकर किसानों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना के विधायक मामले को लेकर किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने वीरवार को तितरम मोड़ पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता भरत सिंह बेनीवाल ने की। संचालन महेंद्र सिंह ने किया। भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि टोहाना के विधायक ने किसानों पर जो मामले दर्ज करवाएं है, उसकी निंदा की जाती है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। छह महीने से किसान दिल्ली समेत कई जगहों पर धरने प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। सरकार जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भरत सिंह ने बताया कि पांच जून को किसानों द्वारा विधायक व राज्य मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, रामफल, पवन शेरगढ़, रघुबीर फौजी, किताबा, रोहित ढांडा, मनोज व रणदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें