फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान की बेटी रजनी मुक्कों से लिख रहीं सफलता की कहानी

विज्ञापन
महिला बॉक्सर ​खिलाड़ी रजनी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने मेहनत और पंचों के दम पर बॉक्सिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कैथल के आरकेएसडी खेल स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजनी ने अंडर-17 के 54 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रजनी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रजनी के पिता किसान हैं और उनके पास करीब तीन एकड़ कृषि भूमि है। मां गृहिणी हैं। सीमित साधनों के बावजूद परिवार ने बेटी के खेल के जुनून को पूरा समर्थन दिया।
रजनी रोजाना सुबह-शाम करीब पांच से छह घंटे बॉक्सिंग का अभ्यास करती हैं। अभ्यास के दौरान वह फिटनेस के साथ पंच और डिफेंस तकनीक पर विशेष मेहनत करती हैं।

महिला बॉक्सर खिलाड़ी रजनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें