फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक अन्न भंडारण अपनाकर किसान अपनी आय में कर सकते हैं बढ़ोतरी : कुलवंत बाजीगर

विज्ञापन
नवीन संकल्प कार्यक्रम में किसानों को संबो​धित करते हुए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर
विज्ञापन
गुहला चीका। नवीन जिंदल फाउंडेशन सेंट्रल और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला चीका में नवीन कृषि संकल्प अन्न भंडारण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वैज्ञानिक अन्न भंडारण अपनाकर किसान अपनी मेहनत की उपज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ बेहतर आय भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेती, सुरक्षित भंडारण और नई तकनीकों को अपनाकर ही किसानों की आय में वृद्धि संभव है। समृद्ध किसान ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को सुरक्षित व वैज्ञानिक अन्न भंडारण, गुणवत्ता संरक्षण, नमी नियंत्रण और वेयरहाउसिंग से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी। साथ ही किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी चर्चा की।

नवीन संकल्प कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें