फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 07 Oct 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। अनाज मंडी पाई में रविवार को धान की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी का गेट बंद कर पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगाया। किसानों ने दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाया जो शाम करीब छह बजे तक जारी रहा। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

किसान महेंद्र सिंह, रोहतास, दिलबाग, संजीव, धर्म सिंह, जयदेव, मोहित व अमन ने बताया कि वे मंडी में धान बेचने के लिए खरीद एजेंसियों का इंतजार कर रहे हैं। 27 सितंबर से खरीद शुरू होने के बाद भी किसी अधिकारी ने आकर उनकी सुध नहीं ली। इस समय धान की कटाई का समय चल रहा है और वे सारा दिन मंडी में रह कर धान की खरीद का इंतजार कर रहे हैं। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
जाम लगने की सूचना पर मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेशियां व थाना पूंडरी प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। जब किसानों ने दोपहर के समय जाम लगाया तो सचिन ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे के बाद जाम खोला दिया। सचिव ने आश्वासन दिया कि वे सोमवार सुबह से ही खरीद शुरू करवा देंगे। सचिव जोगिंद्र सिंह पेशियां ने बताया कि वे डीएफएससी विभाग में गए थे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन राइस मिल अलाॅट करने का कार्य चला हुआ है। राइस मिल अलाॅट होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें