फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महापंचायत का एलान, गलती की तो करना होगा 21 लाख का भुगतान

विज्ञापन
52-कलायत। गांव जुलानी खेड़ा में आयोजित महापंचायत में गले मिलते दोनों पक्ष - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। गांव जुलानीखेड़ा के सरकारी स्कूल में आयोजित महापंचायत में गांव में सरपंच पद के चुनाव में हुई हिंसा का मामला निपट गया है। महापंचायत में भविष्य में गलती करने पर खाप की कमेटी की ओर से 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाने, गांव में डीजे नहीं बजाने व दोनों पक्षों की ओर से दर्ज करवाए गए केसों को वापस लेने का निर्णय किया गया। बता दें कि 21 नवंबर की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी खींचतान बनी थी। इसके बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण कुल सात मामले दर्ज हैं। इसमें 20 लोग न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

पंचायत में सबसे पहले जुलानीखेड़ा के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि गांव में तनाव और हिंसा का कारण सत्ताधारी पार्टी का नेता है। एक पक्ष के चुनाव जीतने पर रखे गए सहभोज के बाद ग्रुप के लोग हावी हुए थे। इसके बाद ही यह विवाद शुरू हुआ था। बालू खाप प्रवक्ता प्रवीन किच्छाना ने कहा कि इस गांव में जो हालात बने उसके पीछे राजनीति व राजनीतिज्ञों का हाथ है। यदि इस गांव को बसाना है तो यहां के लोगों को राजनीति से दूर होकर चलना पड़ेगा। यहां पर पिछले 15 सालों से हर चुनाव में झगड़े होते रहे हैं। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे बालू खाप प्रधान रामचंद्र बालू ने कहा कि नरेंद्र गांव का मुखिया है और उनके हाथ में शांति बहाल करने की पूरी जिम्मेदारी है। मुखिया को कई बार गलत भी सहन करना पड़ता है। रंगी राम दमतेन ने कहा कि यदि इस गांव में शांति कायम करनी है तो दोनों पक्षों को अपनी गलतियां स्वीकार करनी चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने गलतियां स्वीकार कर ली।
महापंचायत में ये लिए गए फैसले
समझौते के अनुसार कोई भी पक्ष भविष्य में किसी भी प्रकार की गलती करेगा तो उस पक्ष पर बालू खाप पंचायत 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाएगी। दोनों ही पक्षों द्वारा जो केस एक दूसरे पर दर्ज करवाए हैं उन केसों को वापस लेने का निर्णय लिया। इस दौरान यदि कोई कानूनी अड़चन आती है तो उसकी पैरवी स्वयं ही करनी होगी। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी खुशी के समय में गांव में डीजे नहीं बजाया जाऐगा। इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो डाली हुई हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से डिलीट किया जाए। भविष्य में गांव के झगड़े से संबंधित कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डाली जाएगी। इसके अलावा पंचायत में शांति कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें दोनों पक्षों से पांच पांच लाख रुपये के जमानती लिए गए हैं।
विज्ञापन

जमानती के तौर पर शांति कमेटी में ये लोग हैं शामिल
राममेहर, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीन, रामदिया। दूसरे पक्ष से बलवान सिंह, तेजवीर सिंह, राममेहर सिंह और विजेंद्र को शांति कमेटी में शामिल किया गया है।
यह लोग शामिल हैं खाप कमेटी में
सुभाष बालू, सतपाल बालू, मंगत राम नंबरदार, कर्मवीर पूर्व सरपंच बालू, राजेश बालू, इंद्र सरपंच बालू रापडिया, नफे सिंह चौशाला, बलवान पेगा, प्रवीण सरपंच किछाना, बालू खाप प्रधान रामचंद्र व शमशेर नीमवाला को खाप कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें