गुहला चीका। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में नकदी की कमी होने के कारण लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों व छोटे कारोबारियों को आ रही है। उनका कहना है कि उनका ज्यादातर काम नकद में होता है। बैंकों से नकदी नहीं मिलने के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दूसरी तरफ बैंकों से नकदी नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग भी परेशान हैं। उनको सरकार की तरफ से मिलने वाली पेंशन बैंक से नकद ही मिलती है। बैंक से नकदी नहीं मिलने से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी अपनी फसल बिक्री का भुगतान बैंक से समय पर नहीं निकाल पा रहे हैं।
बैंक से नकदी मिलने से उनका पेस्टीसाइड का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। किसान उनसे छह महीने की उधार में पेस्टीसाइड दवा लेते हैं। अब गेहूं के सीजन के बाद उनकी उधार आनी थी लेकिन किसानों को बैंक से पैसा नहीं मिलने के कारण उनकी उधार अटक गई है। लोग सुबह बैंकों में जाते हैं लेकिन नकदी नहीं मिलने के कारण उनको खाली हाथ लौटना पड़ता है। नकदी नहीं होने के कारण उनके सामान की बिक्री भी काफी कम हुई है।
- अवतार सीड़ा, प्रभनूर पेस्टीसाइड कारोबारी, चीका।
बैंकों में नकदी की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों को नकदी का प्रवाह बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। आज भी शहर व गांव के ज्यादातर लोग लेन-देन नकद में करते हैं। सरकार को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
- बलजीत सिंह, युवा किसान चीका।
ज्यादातर लेनदेन नकदी में करते हैं। करीब एक माह से बैंकों से नकदी नहीं मिलने से उनका दूध का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। किसानों की बेचे गए गेहूं का पैसा बैंकों में जमा है जो उन्हें नहीं मिल रहा है, इसलिए उनका दूध का कारोबार कम होता जा रहा है। डिजिटल फ्रॉड के मामले बढ़ने से वह ऑनलाइन पेमेंट करने से डरते हैं।
- लकी जिंदल, दूध का कारोबारी।
बैंक में नकदी की कमी है। पीछे से पैसा कम मिल रहा है, इसलिए वह ग्राहकों को कम पैसे देकर अपना काम चला रहे हैं। उन्हें रोजाना 40 लाख से अधिक की नकदी चाहिए लेकिन उन्हें 10 से 20 लाख रुपये की नकदी ही मिल पा रही है।
-सुनील कुमार, शाखा के प्रबंधक, एसबीआई बैंक चीका।
अवतार सीड़ा- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
अवतार सीड़ा- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
अवतार सीड़ा- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
अवतार सीड़ा- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
अवतार सीड़ा- फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।