ढांड। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को किसान-मजदूर संगठनों ने ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले फूंके। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले कामरेड बाबूराम, राजकुमार सारसा, किसान सभा के मास्टर महेंद्र सिंह और जयपाल पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले मार्केट कमेटी परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते नई अनाज मंडी गेट के बाहर पुराने कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर पहुंचे, जहां अमेरिका और इस्राइल के नेताओं का पुतला दहन कर विरोध जताया। संवाद