फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामलीला मैदान रैली में जुटेंगे किसान-मजदूर

Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मार्च को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की देशव्यापी जन आक्रोश रैली में कैथल जिले से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल होंगे। इसके लिए कैथल, गुहला-चीका, सीवन, कलायत, ढांड और राजौंद क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला सचिव सतपाल आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नायब सैनी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता में भारी आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पार्टी द्वारा गांव-गांव में जन आक्रोश जत्थों के माध्यम से किए गए जनसंपर्क अभियान में लोगों में सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी सामने आई है। माकपा नेता ने बताया कि रैली में बीज विधेयक 2026 और बिजली के निजीकरण को रद्द करने, चार लेबर कोड समाप्त कर पुराने 29 श्रम कानून बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों व परियोजना वर्करों को पक्का करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांगें उठाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें