फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल प्रबंधन में बेहतर योगदान के लिए 23 ग्राम पंचायतें सम्मानित

Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मेक कैथल वाटर पॉजिटिव थीम के तहत जिले में जल संरक्षण और जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम बीडीपीओ हॉल, जाखौली अड्डा में हुआ। इसमें 23 ग्राम पंचायतों को जल प्रबंधन के मामले में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डॉ. रितु लाठर (एचसीएस) उपस्थित रहीं। डॉ. लाठर ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण बेहद आवश्यक है और इसमें जनभागीदारी की भूमिका अहम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आगे आएं, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके और आने वाली पीढ़ियों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जन सहभागिता से सतत विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। दीपक कुमार ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में से बहुत कम हिस्सा ही पीने योग्य है, इसलिए हमें पानी के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “जल है तो कल है।” उन्होंने आगाह किया कि समय रहते पानी बचाने के प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इस अवसर पर जिले की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 23 ग्राम पंचायतों को उपभोक्ता शुल्क के प्रभावी संग्रहण और जल प्रबंधन में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन पंचायतों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर अन्य गांवों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें