फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार देर सायं गांव गुलियाना में करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय किसान राजकुमार की मौत हो गई। वह अपने खेत में बरसीन की फसल में पानी देने के लिए गया था। जैसे ही वह मोटर चलाने लगा, खंभे के पास से निकले तार से उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, किसान राजकुमार ने जल्द घर लौटने के लिए कहा था, लेकिन देर तक वापस नहीं आया। परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे और मृत पाया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।

घटना के संबंध में राजौंद थाना इंचार्ज सतपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक की पत्नी मंजू के बयान पर इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें