फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मटौर गांव में सोमवार सुबह खेत में धान की रोपाई करते समय 41 वर्षीय किसान राजेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह खेत की मेड़ लीपने का काम कर रहा था और पास लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट तार से करंट फैल गया।

राजेंद्र के छोटे भाई सोनू ने बताया कि सुबह 6 बजे वह खेत में रोपाई के लिए गया था। करीब 8 बजे जब बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने अन्य भाई से खेत जाकर देखने को कहा। वहां पहुंचने पर हादसे की जानकारी मिली और तुरंत राजेंद्र को कलायत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से कैथल रेफर कर दिया गया। कैथल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चाचा थे मौके पर मौजूद ः मृतक के चाचा कुलदीप ने बताया कि हादसे के समय वह वहीं पास में चारा काट रहे थे। उन्होंने देखा कि राजेंद्र अचानक गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पास जाकर पता चला कि वह बिजली की सपोर्ट से करंट की चपेट में आ गया था। तारों से बचाकर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मांग की कार्रवाई की ः राजेंद्र के भाई सोनू ने प्रशासन से खेतों में बिजली से संबंधित सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट ः कलायत थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कैथल अस्पताल पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में इत्तेफाकिया हादसे की रपट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें