फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेत की बाउंड्री बनाने पर किसान को पीटा

Tue, 27 May 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला के माजरी गांव में खेत की बाउंड्री बनाने को लेकर एक किसान को करीब छह लोगों ने पीट दिया। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने किसान पर डंडे और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें किसान बुरी तरह से घायल हो गया।

गुहला थाने में दी गई शिकायत में माजरी निवासी केवल ने बताया कि वह मकान बनाने वाले मिस्त्री का काम करता है। परिवार में माता-पिता, पत्नी व एक बेटा है। कुछ दिन पहले वह सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में ज्वार में पानी लगाने के लिए गया था। वहां पर रवि, प्रेम सिंह, कुलविंद्र सिंह, रिंकू सिंह, धर्मा सिंह व काला सिंह पहले मौजूद थे। उन्होंने उसके खेत के अंदर बाउंड्री खींच दी। फिर बोले कि वे इसको हटाने नहीं देंगे। सभी ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने उसे डंडे से मारा। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी उस पर डंडे-लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे अकेला पाकर बुरी तरह से पीटा।

शिकायत के आधार पर गुहला थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें