फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान पर लाठी-ड़डों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग में एक किसान और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव ग्योंग निवासी जोगी राम ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले गुरमेज ने उनके ट्यूबवेल की लाइट काट रखी है। वह 19 जुलाई को अपने खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था, वहां पर गुरमेज ने उनको ट्यूबवेल नहीं चलाने दिया, इस कारण आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद वह अपने घर आ गया। इसके बाद झगड़े की आशंका में डायल 112 पर काल की थी, जो मौके पर आ गई। कुछ समय बाद गुरमेज व अन्य लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। किसान ने कहा कि पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मेरे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें