फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान पर किया गंडासी और कस्सी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खरौदी में पानी की बारी पर हुए विवाद में एक किसान पर गंडासी और कस्सी से हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया जिससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

चीका पुलिस को दी शिकायत में गांव खरौदी निवासी रुलदु सिंह ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनके पिता जागर सिंह और ताऊ मगर सिंह ने मिलकर सवा छह किले जमीन खरीदी थी। दोनों पक्षों का एक साझा ट्यूबवेल कनेक्शन है और पानी लगाने की बारी तय है। 23 मई की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी तय बारी के अनुसार खेत में पानी लगाने पहुंचे।
जैसे ही उन्होंने ट्यूबवेल चलाना शुरू किया, उसी दौरान सतगुरु सिंह, कुलदीप सिंह और कुलविंद्र उर्फ पप्पू मौके पर पहुंचे और पानी पर विवाद करने लगे।
बहस के दौरान सतगुरु सिंह ने गंडासी से उसकी बाजू पर वार किया और कुलदीप ने कस्सी से कमर पर हमला कर दिया। वहीं कुलविंद्र उर्फ पप्पू ने उसकी टांगों पर कस्सी से वार किए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों से छुड़वाया। बाद में उनका बेटा अमनदीप उन्हें बाइक पर सरकारी अस्पताल गुहला लेकर पहुंचा। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें