फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जन आंदोलन जरूरी : कामरेड राजेंद्र

विज्ञापन
25 ढांड 01 मीटिंग में भाग लेते हुए कार्यकर्ता। - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
ढांड। रोहतक में 25 अक्तूबर को राज्य स्तरीय किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान और महिला महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ढांड कार्यालय में सोमवार को बैठक की गई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सारसा ने महापंचायत की रूपरेखा रखी। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से जनता परेशान है। वहीं प्रदर्शन करने वाले किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा और महिलाओं पर पुलिस कार्रवाई की घटनाओं की भी निंदा की गई। बैठक को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य कमेटी सहसचिव कामरेड रामकुमार (रेवाड़ी) ने संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि 25 अक्तूबर की महापंचायत जनता में अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का हौसला पैदा करेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।बैठक में राज्य उपप्रधान बाबू राम, जिला सचिव कृष्ण चंद, रामसरूप, संजू, कमल कुमार, नरेश कुमार, दर्शन सिंह, सुभाषचंद्र, संपूर्ण, शमशेर, श्याम लाल, सुरेन्द्र और पाला राम सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे।

25 ढांड 01 मीटिंग में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें