चारा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फोडर आइकन अवॉर्ड से अंग्रे
कैथल। डेरा गदला गांव के प्रगतिशील किसान अंग्रेज सिंह गुराया ने अपनी मेहनत, नवाचार और समर्पण के बल पर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें चारा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फोडर आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वीरवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित मेक इंडिया ऑर्गेनिक एंड नेचुरल प्रोग्राम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कृषि जागरण संस्था की ओर से देशभर के कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और कृषि विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। अंग्रेज सिंह गुराया ने उन्होंने बताया कि टिकाऊ और प्राकृतिक खेती पद्धतियों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। संवाद
चारा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फोडर आइकन अवॉर्ड से अंग्रे