कैथल। रामा नर्सिंग कॉलेज कुतबपुर में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर डांस कर कार्यक्रम का समा बांधा व खूब मनोरंजन किया। छात्राओं की गजब की प्रतिभा देखकर खूब तालियां बजी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति छात्राओं ने पेश की। कार्यक्रम से पहले छात्राओं ने डायरेक्टर सुभाष संधू, सुमन संधू के अलावा तमाम जो मौजूद व्यक्ति थे उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। मां सरस्वती गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डायरेक्टर सुभाष संधू ने कहा कि रामा नर्सिंग कॉलेज से कोर्स कर सैंकड़ों छात्राएं सरकारी तथा प्राइवेट नौकरी कर रही हैं, यहां तक कि कई छात्राएं तो विदेशों में भी सेटल हैं। नर्सिंग में करियर की अपार संभावनाएं हैं। छात्राओं में एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर जोश व उत्साह नजर आ रहा था, वहीं सीनियर की विदाई को लेकर उनके मन में थोड़ी उदासी थी। इस मौके पर कॉलेज की सभी छात्राएं मौजूद रही।