फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परिजनों ने कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर उठाए सवाल

Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। दो माह पहले सड़क हादसे में 20 वर्षीय अजरानंद की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस की धीमी प्रगति पर सवाल उठाते हुए जांच में तेजी लाने की मांग की है। शिक्षा विभाग से रिटायर्ड प्रधानाचार्य हरवीर शास्त्री ने बताया कि उनके पुत्र अजरानंद की 8 नवंबर को मटौर-लोधर मार्ग पर कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल के पास दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ जिला जींद के गांव लोधर से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी हादसे में अजरानंद की मौत हुई, जबकि दो साथी घायल हो गए।

घायल युवक ने परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और उन्हें कैथल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजरानंद को मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने जिम्मेदार वाहन और चालक का पता नहीं लगाया। न ही सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया और न ही कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की गई। रिटायर्ड प्राचार्य हरवीर शास्त्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एसपी उपासना से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने किया आश्वस्त

थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज है। परिवार से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया है कि जांच अधिकारी जल्द ही मामले को ट्रेस करेंगे और दोषियों तक पहुंचेगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें