फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों के परिवार अब मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का ले सकेंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ अब सभी वर्गों के परिवार को मिल सकेगा। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में संशोधन किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी वर्ग के परिवार को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। सरकार के अनुसार किसी भी वर्ग के व्यक्ति द्वारा अब अपनी विवाह की तिथि से 30 दिनों के अंदर-अंदर विवाह का पंजीकरण करवाने पर मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत विवाहित जोड़े को कल्याण विभाग के माध्यम से शगुन के तौर पर एक मिठाई का डिब्बा और 1100 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि अनुसूचित जातियां तथा पिछड़े वर्ग कल्याण द्वारा जो भी स्कीमें क्रियान्वित की जाएंगी उन सभी स्कीमों को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि नागरिक अपने किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। सरकार की कई ऐसी योजनाएं होती हैं, जिनका लाभ सीधा जरूरतमंदों तक समय पर पहुुंचना जरूरी होता है। परिवार पहचान पत्र एक विस्तृत डाटा बेस है जिसमें नागरिकों की सभी प्रकार की जानकारियां शामिल की गई हैं। इसमें परिवार की आर्थिक स्थिति समेत परिवार के सदस्यों की आयु, जाति, शिक्षा, रहन-सहन व संसाधनों आदि का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है।
60 साल की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन और 18 साल की आयु होने पर मतदाता पहचान-पत्र जैसी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर अपने-आप ही मिल जाएगा। परिवार पहचान पत्र के आधार पर ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें