फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्गु उत्सव 24 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। कुरुक्षेत्र के सात वनों में फल्कीवन का महत्व पुराणों और महाभारत में श्राद्ध तीर्थ के रूप में दिया गया है। फल्कीवन में पितृ कर्म का महत्व गया के समान फलदायक है। वर्तमान में यह तीर्थ स्थल कैथल के गांव फरल में स्थित है। फल्कीवन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए फल्गु मंदिर सुधार समिति फरल की तरफ से 24 सितंबर को फल्गु उत्सव मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

समिति सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार ये एक दिवसीय आयोजन हरियाणा साहित्य अकादमी व हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के सहयोग से किया जाएगा। इसमें कवि सम्मेलन और हरियाणवी रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा और हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा के सान्निध्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं रागनी गायन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैथल से समाजसेवी सुभाष गर्ग होंगे।
दिल्ली से समाजसेवी विजय सिंगला और गांव फरल के समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. खुशवीर कौशिक विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैथल के वरिष्ठ साहित्यकार अमृतलाल मदान और दिल्ली के संस्कृत विद्वान भास्करानंद बिड़ालिया करेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्र निवासियों से फल्गु उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें