फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा, दो बुजुर्गों सहित चार की मौत

विज्ञापन
40-ढांड। गांव सोलूमाजरा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल/ढांड। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छात्रा, दो बुजुर्गों सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

संगरौली निवासी रकम सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से ढांड के लिए निकला। साथ में उसका भाई रोशन (56) व उसकी भतीजी माफी (18) आगे बाइक पर चल रहे थे। जब वे पंचमुखी चौक ढांड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने तेज गति से चलाते हुए भाई को टक्कर मार दी। हादसे में भाई व भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को गंभीर हालत में कैथल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने भतीजी माफी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भाई का इलाज जारी है। माफी 12वीं पास कर चुकी थी।
रकम सिंह ने बताया कि पिता के साथ भतीजी माफी सिलाई मशीन ठीक करवाने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में हादसा हो गया। रकम सिंह ने बताया कि वह दो बहनों में छोटी और दो भाइयों से बड़ी थी। इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई रघबीर सिंह ने बताया कि संगरौली निवासी रकम सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नरड़ निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि उसके पिता कृष्ण कुमार (55) ने डिफेंस कॉलोनी गली नंबर 10 में डेयरी की हुई है। रविवार को किसी काम से करनाल रोड पर शुगर मिल से आगे नरड़ मोड़ की तरफ साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें राहगीरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में दो की मौत-तीसरी घटना में ढांड थाने से पुलिस कर्मचारी गुलाब सिंह ने बताया कि डोहर निवासी जयभगवान(62) अपने भतीजे अनूप, अनूप की पत्नी आरती व अनूप की मौसी रजनी(65) के साथ कार में सवार होकर करनाल के गांव मौड़ी में इलाज के लिए जा रहे थे। इसी बीच कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर सोलूमाजरा के पास दोपहर के समय उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में अनूप की मौसी रजनी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके चाचा जय भगवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल अनूप व उसकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें