फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रद्द होंगी फर्जी एनओसी, संपत्ति मालिकों को भरना होगा पूरा टैक्स

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में काउंटर पर काम कराते शहरवासी। आर्काइव - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर प्रॉपर्टी मालिकों को जारी की गई एनओसी अब रद्द की जाएंगी। डीएमसी ने अधिकारियों को ऐसे संपत्ति मालिकों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में वास्तविकता से कम प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क वसूल कर नियमों के खिलाफ जारी किए गए सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) अब जांच के दायरे में हैं। इन मामलों में संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों को अब दोबारा से पूरा टैक्स भरना होगा।
डीएमसी ने इस गड़बड़ी से सरकारी राजस्व को हुए नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ऐसी सभी एनओसी की सूची तैयार करने का जिम्मा सौंप दिया गया है। करीब तीन माह पहले हुई गड़बड़ के बाद 109 प्रॉपर्टी आईडी की जांच की गई। इनमें से 70 प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ मिली।
विज्ञापन

कई आईडी ऐसी मिली, जिनसे वास्तविक प्रापर्टी टैक्स और विकास शुल्क के बजाय कम रुपये जमा करवाकर एनओसी जारी कर दी गई। इस पूरे खेल में नगर परिषद ईओ की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया गया। नियमों को दरकिनार कर कम टैक्स में ही एनओसी जारी कर दी गई।
एनओसी के री-वेरिफिकेशन के आदेश : जांच का दायरा केवल इन 70 आईडी तक ही सीमित नहीं रहेगा। डीएमसी ने पिछले कुछ महीनों में जारी की गई सभी एनओसी के री-वेरिफिकेशन के आदेश दिए हैं।

नगर परिषद कार्यालय में काउंटर पर काम कराते शहरवासी। आर्काइव- फोटो : Archive

नगर परिषद कार्यालय में काउंटर पर काम कराते शहरवासी। आर्काइव- फोटो : Archive

नगर परिषद कार्यालय में काउंटर पर काम कराते शहरवासी। आर्काइव- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें