फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकर के दस्तावेज से नकली फर्म बनाई, धोखाधड़ी में काबू

Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नौकर के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर नकली फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने मॉडल टाउन कैथल निवासी मुकेश गोयल को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव पाडला निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इन्वर्टर बैटरी व स्क्रैप का कारोबार करने वाले मुकेश गोयल के पास नौकरी करता था। सितंबर 2022 में आरोपी ने उसे बैंक से कम ब्याज दर पर लोन दिलवाने का झांसा दिया और आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही लोन स्वीकृत करवा देगा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा और अंततः कह दिया कि लोन संभव नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दस्तावेज वापस मांगने पर टालमटोल ः जब शिकायतकर्ता ने अपने दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपी ने बहाने बनाते हुए कहा कि फिलहाल कागजात उसके पास नहीं हैं और बाद में लौटा देगा। इस पर कप्तान सिंह ने बैंक में जानकारी ली तो उसे पता चला कि आरोपी ने उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर ‘कृष्णा ओवरसीज’ नाम से एक नकली फर्म बना रखी है। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसी नाम से बैंक खाता खुलवाकर चेकबुक भी जारी करवा ली थी।

जब इस बारे में पूछताछ की गई तो मुकेश गोयल ने सभी लेन-देन की जिम्मेदारी खुद उठाने और किसी तरह की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया, तो शिकायतकर्ता ने भरोसा कर लिया।
विज्ञापन


रुपये एडवांस में लेकर नहीं की सप्लाई

पुलिस के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी ने कृष्णा ओवरसीज फर्म के नाम पर आशीष कुमार से इन्वर्टर बैटरी सप्लाई के लिए 11 लाख रुपये एडवांस में ले लिए। इसके बावजूद न तो कोई बैटरी सप्लाई की गई और न ही आशीष कुमार के पैसे लौटाए गए। जब बार-बार तकादा करने पर भी रकम वापस नहीं की गई तो मामला उजागर हुआ और शिकायतकर्ता को पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। इस संबंध में थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर व्यापक पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें