फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामनाथ डेरे पर लगा मेला

Sun, 17 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
70 कैथल। पाई के करोड़ा गांव में लगे मेले में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाई। करोड़ा गांव स्थित बाबा रामनाथ डेरे पर रविवार को विशाल मेला आयोजित हुआ। इस अवसर पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महंत खुशी नाथ ने बताया कि यहां करीब 700 वर्षों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। बाबा रामनाथ ने इसी स्थान पर जीवित समाधि ली थी। समाधि स्थल पर देशी घी की अखंड ज्योत जल रही है और बाबा की श्रद्धा अनुसार प्रतिदिन हुक्का ताजा भरकर रखा जाता है। मान्यता है कि बाबा रात्रि के समय हुक्का पीने आते हैं, इसलिए उनके कमरे में रात्रि को किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी को ही बाबा ने समाधि ली थी, इसलिए हर वर्ष इस दिन मेले, हवन और भंडारे का आयोजन होता है।

बाबा रामनाथ का जन्म नंगूरा गांव में हुआ था। बचपन से ही वे चमत्कारी माने जाते थे। गुरु के आदेश पर वे करोड़ा आए और गांव के उद्धार के लिए जंगल में तपस्या कर जीवित समाधि ली थी।

इस अवसर पर बाबा रामफल नाथ, सोमवार नाथ, सागर नाथ सहित अनेक ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें