फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शानदार परिणाम पाकर खिले चेहरे

Thu, 15 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। पार्श्वनाथ स्कूल में बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में विद्यार्थियों व अध्यापकों व प्रबंधक कमेटी में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने बताया कि कक्षा 12वीं में भूपेंद्र ने वाणिज्य संकाय में 82 प्रतिशत व खुशी ने कला संकाय में 77 प्रतिशत व विकास ने कला संकाय में 78.6 प्रतिशत व कशिश विज्ञान संकाय 75 प्रतिशत तथा दसवीं कक्षा में यशवीन 84 प्रतिशत स्नेहा ने 81प्रतिशत, साक्षी 77 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन


राजकीय विद्यालय सिमला में अंजली प्रथम

कलायत। खंड कलायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीमला के विद्यार्थियों ने गत दिवस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा अंजली ने 471 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकुश ने 466 अंकों के साथ दूसरे और नेहा ने 452 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या रश्मि भारद्वाज, एसएमसी प्रधान ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें