कैथल। युवराज पब्लिक स्कूल 2024-25 में सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के परिणाम शत-प्रतिशत रहे। 10वीं सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा में भावना, तनु, नेहा, राशि ,याशिका, श्वेता वर्षा, वासु, नवीन, प्रिंस, दीपेंद्र, रूपेश, प्रशांत, नितिन ने मेरिट स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि में प्रधानाचार्या प्रवजोत कौर, व सुमन संधु व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। प्रधानाचार्या प्रवजोत कौर ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी। संवाद
शिक्षा भारती स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
कलायत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह बिढान ने बताया कि सरबजीत सहारण व नमन सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशाखा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल करके द्वितीय व अंशुल ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में 72 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। विज्ञान संकाय में कुनाल में 93.2 प्रतिशम अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान , श्रेया ने 91.4 प्रतिशम अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय स्थान व मोहित ने 90 प्रतिशम अंक प्राप्त करके विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में केशव बिढान ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन कुलदीप सिंह बिढान ने शुभकामनाएं दीं। संवाद