फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विस्तार अनाज मंडी आज शाम से बंद

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडियों में धीरे-धीरे उठान की स्थिति में सुधार हो रहा है। धान के उठान में तेेजी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने फिर से जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में बुधवार शाम पांच बजे से लेकर वीरवार रात्रि 12 बजे तक धान की आवक पूरी तरह से बंद की जाएगी।

वहीं ट्रक संचालकों के विरोध पर ट्रैक्टर ट्रालियों का संचालन भी बंद हो चुका है। इस समय केवल ट्रकों के माध्यम से ही धान का उठान किया जा रहा है। वहीं, 20 अक्तूबर तक कभी भी 1121 किस्म का धान पहुंच सकता है। पुरानी और नई अनाज मंडी में धान का उठान होने के बाद तो कुछ हद की स्थिति सुधरी है। वहीं विस्तार अनाज मंडी अभी तक धान के कट्टों से अटी है।
विज्ञापन


यहां पर करीब 50 हजार कट्टों का अभी भी उठान होना बाकी है। धान की आवक को बंद करने के फैसले का हरियाणा प्रदेश राइस मिलर एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत किया है।

एसडीएम ने लिया जायजा

एसडीएम गुहला कुष्ण कुमार ने चीका मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर तक चीका की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से 17 लाख 20 हजार किवंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सात लाख 92 हजार किवंटल, हैफेड ने तीन लाख 45 हजार क्विंटल व था हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने पांच लाख 83 हजार किवंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें