संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय औरर प्री वी फार्मा जर्मनी प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ एमओयू साइन हुआ है। कहा जा रहा है कि इस करार के बाद विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर के नए अवसर खुलेंगे। उन्हें रोजगार हासिल करने की राह आसान होगी।
सेमिनार हॉल में फ्री व फॉर्मल जर्मनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से एप्लीकेशन ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ऑन डे टू डे लाइफ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें प्री वी फार्मा जर्मनी के मुख्य प्रबंधक मार्क मजूर ने कहा कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के साथ उनका जो तालमेल हुआ है, उससे भविष्य में विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कंपनी के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी।
प्री वी फार्मा जर्मनी प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के निदेशक सतीश कुमार ने कहा कि भारत में भी रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रोग्राम कर रहे हैं और फार्मा से संबंधित विभिन्न नई रिसर्च के बारे में उन्होंने जानकारी दी। प्री वी फार्मा जर्मनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्टीफन ने छात्रों को न्यू इंवेंशन रिलेटेड टू प्लाज्मा के बारे में विस्तार से बताया। डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
इस अवसर पर एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल और प्री वी फार्मा जर्मनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ, इस दौरान विश्वविद्यालय और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय निदेशक डॉ. बलराज ढांडा, डॉ. संदीप चहल, कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, उप कुल सचिव डॉ. मनीष मिश्रा, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. पवन दशमाना, सहायक कुलसचिव सरबजीत, फार्मेसी विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, बलविंदर सिंह, महेंद्र मुंडे, शालू गर्ग, आरती, प्रीति, विपिन कुमार, प्राध्यापक नवीन मौजूद रहे।