कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से नवीन जिंदल फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय विद्या समिति-आरकेएसडी कॉलेज, कैथल और जेड-किंग एजुकेशनल ट्रस्ट, कैथल के साथ एमओयू साइन किया।
सांसद नवीन जिंदल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उन्नत स्किल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और उद्योग आधारित प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार की दुनिया में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस समझौते के तहत आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या समिति और आरकेएसडी संस्थाओं से अश्विनी शोरेवाला, नवनीत गोयल एडवोकेट, पंकज बंसल, श्याम बंसल, साकेत मंगल एडवोकेट उपस्थित रहे। संवाद