एन.आई.आई.एल.एम विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में मौजूद स्टॉफ के सदस्य व छात्र-छात्राएं।
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज ने बुधवार को संविधान दिवस मनाया। मुख्य वक्ता के रूप में डीन ऑफ लॉ डॉ. सुरेंद्र कल्याण ने शिरकत की। डॉ.महेंद्र मुंडे ने कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर महेंद्र मुंडे एवं प्राध्यापक अमरजीत मोर रहे। डॉ. अनुज नरवाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें एकता, समानता, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर डॉ अनिल दहिया डॉक्टर मोहम्मद इसाक डॉ रविंद्र पांडे एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद