फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काले झंडे, उल्टी झाड़ू लेकर जताया रोष

Thu, 21 Sep 2023 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर ब्लॉक राजौंद में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही काले झंडे व उल्टी झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड सचिव रोहताश व नगरपालिका कर्मचारी संघ के खंड प्रधान संदीप ने बताया कि संघ व सरकार के बीच 29 अक्तूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को समझौते हुए थे। अभी तक नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वादा खिलाफी के विरोध में राज्य कमेटी के आह्वान पर 19 व 20 सितंबर को प्रदेश भर के सभी नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों के सफाई कर्मचारियों अपने अपने शहरों में झाड़ू प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पर बंटी, प्रेम, डोर टू डोर ब्लॉक प्रधान कृष्ण, संजय सूबे सिंह, अनु, बबली और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें