फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में धान की उठान न होने पर जताया रोष

Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी धान के कट्टों से अटी पड़ी है। नाराज आढ़तियों व राइस मिलरों ने ठेकेदार पर उठान न करने का आरोप लगाया है। कहा कि मंडी से जो भी धान खरीद वे कर रहे हैं, वे उसे अपने निजी वाहनों में उठान करवा रहे हैं।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ठेकेदार गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। राइस मिलर अपनी प्राइवेट गाडि़यों में धान की उठान करवाने पर मजबूर हैं या किराये पर गाड़ियों बाहर से मंगवाई जा रही है। बताया कि उठान करवाने वाले ठेकेदार के पास नाम मात्र की गाडि़यां हैं भी या नहीं। यह कुछ पता नहीं है। जबकि दो से चार गाडि़यां हैं भी तो वो अपने चहेतों के पास भेजकर मोटा मुनाफा कमा रहा है।
विज्ञापन


आढ़तियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वे इस ओर ध्यान दें, ताकि उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी न हो। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि ऐसे निकम्मे ठेकेदार राइस मिलरों को लूटने का काम करते हैं। कहा कि प्रशासन ठेकेदारों पर कार्रवाई करें, नहीं तो भाकियू उसे सबक सिखाने को बाध्य होगी।
विज्ञापन


अनाज मंडी में जो भी धान आ रहा है, उनकी खरीद साथ के साथ की जा रही है। कुछ दिन के बाद मंडी में ही पर्याप्त जगह बन जाएगी। अभी मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। -संदीप कल्याण, हैफेड प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें