संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में धान का सीजन जोरों पर चल रहा है। ऐसे में शहर की तीनों मंडियों में अभी तक जाम की स्थिति से राहत नहीं मिल पाई है। अब अनाज मंडियों में मोटे धान के साथ अब बारीक किस्म के धान की आवक भी शुरू हो गई है।
अब तक मंडियों में मुच्छल व 1718 किस्म का धान मंडियों में पहुंचा है। वहीं, आगामी एक नवंबर के बाद 1121 व बासमती धान की आवक शुरू होने का अनुमान है। मुच्छल किस्मत के धान जहां बुधवार को 3300 रुपये प्रति क्विंटल थे। वहीं, यह वीरवार को 100 रुपये तक कम हो गए हैं।
इस दौरान मुच्छल किस्म के धान का दाम 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिला। उधर, 1718 किस्म के धान के भाव भी 3200 से कम होकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं। ऐसे में दाम कम होने पर किसान निराश है।
किसान रवि, सुमित और शोभित ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान के भाव में 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी है। पिछले साल मुच्छल के दाम शुरुआत में 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे, जो 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। इस बार शुरूआत में ही तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक पूरे जिले में 13 लाख से अधिक एमटी की धान की आवक हो चुकी है। इसमें से महज चार लाख एमटी धान की अब तक उठान हुई है।
अब तक हुई पांच लाख 81 हजार 611 मीट्रिक टन धान की खरीद ः जिले की मंडियों में गत दिवस तक खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पांच लाख 81 हजार 611 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन लाख 994 एमटी, हैफेड ने एक लाख 39 हजार 517 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 40 हजार 467 एमटी खरीदा है। इसके साथ ही तीन लाख 34 हजार 450 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।
अनाज मंडी
धान खरीद
अरनौली मंडी
7750 एमटी
बाबा लदाना मंडी
3557 एमटी
भागल मंडी
2967 एमटी
ढांड
68740 एमटी
पुरानी मंडी कैथल
8358एमटी
नई अनाज मंडी
63979 एमटी
अतिरिक्त नई अनाज मंडी
65319 एमटी
कलायत मंडी
7597 एमटी
अनाज मंडी
धान खरीद
कौल 7240 एमटी
पाई मंडी
7711 एमटी
पूंडरी
50828 एमटी
राजौंद 6027 एमटी
रामथली
25230 एमटी
सीवन मंडी
23247 एमटी
ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी
971 एमटी
गुहला-चीका
221398 एमटी