फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल अवशेष जलाने में गिरफ्तारी पर जताया रोष

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जिला सचिवालय के पार्क में बैठक की। साथ ही किसान मोर्चा ने सीटीएम गुरविंद्र सिंह से मुलाकात कर पराली जलाने में किसानों की गिरफ्तारी पर रोष जताया। सीटीएम ने किसान संगठनों को आश्वासन देते हुए कहा कि कि किसानों पराली प्रबंधन कार्य ठीक करें। इसके बाद वे डीएपी और गेहूं के बीज का रेट भी तय करवा देंगे।

बैठक में सरकार की ओर से जो पत्र किसानों के खिलाफ पराली जलाने व दो साल फसल नहीं खरीदने का निकला गया। उसका संयुक्त किसान मोर्चा पूर्ण रूप से विरोध करता है। मांग की सरकार फसल न खरीदने वाले आदेश को वापस ले, अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक महेंद्र सिंह रामगढ़ ने की। इसका संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जसबीर सिंह ने किया। महेंद्र सिंह व जिला प्रधान जसबीर सिंह व कामरेड प्रेम सिंह ने कहा कि पराली प्रबंधन में सरकार विफल रही है। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से सतपाल आनंद, सतपाल दिल्लोवाली, जसबीर सिंह, ओम प्रकाश ढांडा, कामरेड प्रेम सिंह, नरेश कुमार रोहड़ा आदि नेता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें