फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में गईं दो किशोरों की जान

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव पबनावा निवासी सुभाष चंद ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 26 अक्तूबर को शाम पांच बजे कुरुक्षेत्र रोड पर करीब 13 वर्षीय किशोर कबाड़ी के सामान का कट्टा लेकर सडक़ पर जा रहा था। वहां एक कार चालक ने तेजगति से गाड़ी से लड़के को टक्कर मार दी।

कार चालक ने कचरा इकट्ठा करने वाले बच्चे का सिर अपनी कार से कुचल दिया और मौके से भाग गया। वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे पता चला कि यह बच्चा उनके भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर बच्चू राम का बेटा संदीप है, जो बिहार के गांव कसार के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में मायापुरी कॉलोनी कैथल निवासी आनंद मलिक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 27 अक्तूबर को करीब साढ़े 11 बजे उसका 14 वर्षीय बेटा हर्ष आलोक मलिक कॉलोनी की दो नंबर गली से जा रहा था।
विज्ञापन


वहां पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें