फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में खाना बनाते समय गैस चूल्हे में धमाका

Wed, 06 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
चूल्हे में लगी आग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। पूंडरी के पंचपीर मोहल्ले में मंगलवार को एक घर की रसोई में गैस चूल्हे में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज घर के बाहर तक सुनाई दी। हादसे में रसोई का सामान इधर-उधर बिखर गया। गनीमत रही कि उस समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान मालिक रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही आईजीएल गैस कनेक्शन लिया था। मंगलवार को उनकी पत्नी सुनीता ने चूल्हे पर खाना बनाने के लिए रखा और अन्य घरेलू कार्य में लग गईं। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। उनका आरोप है कि कनेक्शन की फिटिंग सही ढंग से नहीं की गई थी। इसी से हादसा हो गया।
विज्ञापन


जोरदार आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अंदर पहुंचे तो देखा कि गैस चूल्हा जल रहा था और उस पर रखा खाना बिखर गया था। रसोई का अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया। घर में लगी चिमनी को भी नुकसान पहुंचा है। रमेश कुमार के अनुसार, यदि उस समय कोई रसोई में होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

मकान मालिक ने पूंडरी चौकी में मामले के संबंध में शिकायत की है। चौकी इंचार्ज ऋषि ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और एजेंसी के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


गैस का फ्लो ज्यादा होना बताया कारण

रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद काफी देर से एजेंसी का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। कर्मचारी ने प्राथमिक जांच के बाद गैस का फ्लो अधिक होने को घटना का कारण बताया और वापस चला गया। इसके बाद अपरह्न तीन बजे तक कंपनी का कोई भी कर्मचारी गैस लाइन को ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें