बच्चों के अभिभावकों से मिलती गठित टीम के सदस्य।
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह की ओर से ड्रॉप आउट बच्चों के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गांव में जाकर ड्राॅप-आउट बच्चों का पता लगाया और उनके बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही अध्यापकों की टीम ने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया। अध्यापकों ने गांव में डोर टू डोर सर्वे किया और ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित किया। इस दौरान जो बच्चे काम सीख रहे हैं, जो घर पर ही हैं, कुछ कार्य नहीं कर रहे हैं और न ही पढ़ रहे हैं। ऐसे बच्चों के माता-पिता से बात की गई। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल जाने से मन करते हैं। उनका कहना पढ़ाई में मन नहीं लगता। टीम में राकेश दुल, बलिंद्र ढांडा और राहुल कुमार और राममेहर सिंह शामिल रहे। संवाद