फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राकृतिक खेती की बारीकियों के बारे में बताया

विज्ञापन
शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाते कृषि अधिकारी - फोटो : 1
विज्ञापन
कलायत। सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाई जा रही विकास योजनाओं और उपलब्धियों के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से कलायत खंड के गांव कमालपुर, ढूंडवा, कोलेखा व भालंग में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्थानीय किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की बारीकियों को सीखा। उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कैथल डॉ. रविंद्र हुड्डा के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ।
सरकार की 12 साल की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा : खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजय मान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लेकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अनुदान व प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें